
पुरुषोत्तमपुर, बसना (महासमुंद), 01 अगस्त 2026।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पुरुषोत्तमपुर, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बाल कैबिनेट के उद्देश्य, दायित्व एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, पर्यावरण संरक्षण तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ भी ली।
विद्यालय परिवार ने कहा कि बाल कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करने का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने तथा विद्यालय के संचालन में सहभागिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्य रिंकी बरिहा प्रधानमंत्री सावित्री बारीक़ उप प्रधानमंत्री, बबिता नागवंशी शिक्षा मंत्री गीता खेल मंत्री खोगेश, भारती, सुनील, विकास, मुस्कान, अनुष्का, भूपेंद्र सुशांत चौहान, किशन, भूषण, संजय, दीपक को पद भार दायित्व देकर उनको शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस बाल केबिनेट को सम्पन्न कराने में शिक्षक डिजेन्द्र कुर्रे, गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, मनोज नायक, रुपलता कुर्रे ने सहयोग प्रदान किया। इस उत्कृष्ट पहल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समन्वयक सहित शिक्षकों ने बधाई प्रेषित किये।



