
बसना। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बेसिक कमिश्नर के रूप में दायित्व प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना, शीत गुप्ता अध्यक्ष स्थानीय स्काउट गाइड संघ बसना के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने बद्री विशाल जोल्हे एवं शीत गुप्ता का स्मृति चिन्ह,पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने वाला विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है। बेसिक कमिश्नर के रूप में जोल्हे सर एवं शीत गुप्ता जी का चयन शिक्षा एवं स्काउट-गाइड क्षेत्र में उनके समर्पण, सक्रियता और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सशक्त होगी।
अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्काउट-गाइड के आदर्शों “सदैव तत्पर” को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
समारोह का समापन सभी स्काउटस एवं गाइडस के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।सफल संचालन अनिल सिंह साव पूर्व बी आर सी सी बसना के द्वारा किया गया।



