छत्तीसगढ़महासमुंद

9 अगस्त को होगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर, विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

महासमुंद/भंवरपुर। हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड) में निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल, रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ (Interventional Cardiologist) डॉ. जोगेश विश्वनाथस्वामी मरीजों की जांच कर हृदय संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय रहते हृदय रोग की पहचान एवं उचित उपचार की जानकारी उपलब्ध कराना है।

किन मरीजों को लेना चाहिए परामर्श?

शिविर में विशेष रूप से ऐसे मरीजों को परामर्श लेने की सलाह दी गई है जिन्हें—

  • सीने में दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होता हो।
  • घबराहट, बेचैनी या सांस फूलने की समस्या रहती हो।
  • थोड़ा चलने या शारीरिक कार्य करने पर सांस तेज चलने लगे।
  • धड़कन अनियमित हो, चक्कर आए या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो।
  • शरीर का रंग नीला पड़ना अथवा अन्य हृदय संबंधी लक्षण दिखाई देते हों।

उपलब्ध रहेंगी आधुनिक हृदय जांच एवं उपचार संबंधी सेवाएं

शिविर के दौरान मरीजों को एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, पेसमेकर, आईसीडी, डिवाइस क्लोजर, एब्लेशन सहित हृदय रोगों से जुड़ी विभिन्न आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा हृदय संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

संपर्क: 7987338783, 7772056711.

Back to top button
ताज़ा खबरें