छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

श्री श्याम हॉस्पिटल में 23 अगस्त को लगेगा निःशुल्क किडनी रोग परामर्श शिविर

बसना। क्षेत्र के लोगों के लिए किडनी रोग से संबंधित स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का अवसर मिलने जा रहा है। श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील-बसना, जिला महासमुंद में 23 अगस्त 2026, रविवार को किडनी रोग संबंधी निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा मरीजों को सुबह 10 बजे से परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में डॉ. कर्ण दयाल खरे, गुर्दे एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ, मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। शिविर में किडनी फेल होना, पेशाब कम या रुक-रुक कर आना, बार-बार यूरिन इंफेक्शन, ब्लड प्रेशर से जुड़ी किडनी की बीमारियां, डायबिटीज का किडनी पर असर, किडनी स्टोन एवं सूजन तथा पेशाब में प्रोटीन या खून आने जैसी समस्याओं से संबंधित परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यहां 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी रोग से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए जाने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने किडनी संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों से इस निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। परामर्श के लिए 7772056711 एवं 7772056655 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील-बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार
समय: सुबह 10 बजे से

Back to top button
ताज़ा खबरें