Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
पटवारी पर रिश्वत का गंभीर आरोप : 8000 रुपये लेने के बाद भी नहीं हुआ नक्शा अपडेट, किसान दर-दर भटकने को मजबूर
Serious bribery allegation against Patwari: Map not updated despite payment of ₹8,000; farmer forced to run from pillar to post.

सरगुजा: लखनपुर इलाके से राजस्व व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान ने पटवारी पर जमीन के सीमांकन और नक्शा अपडेट करने के नाम पर 8000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसके बावजूद काम पूरा नहीं होने से किसान लगातार दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।


