Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस
Devendra Yadav's viral video stirs up political a stir; fresh debate erupts over claims of his kurta being torn.

बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिस कुर्ते को पुलिस कार्रवाई के दौरान फाड़े जाने का आरोप लगाया गया था, उसे विधायक स्वयं फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।


