Big breakingछत्तीसगढ़
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी…अब एक साथ कर सकेंगे कंप्यूटर साइंस और लॉ की पढ़ाई, रविवि शुरू करेगा नया कोर्स
Great news for students... they can now pursue Computer Science and Law simultaneously; Ravivi is set to launch a new course.

रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में बीसीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस नए कोर्स के साथ रविवि देश का दूसरा विश्वविद्यालय बन जाएगा, जहां छात्र कंप्यूटर साइंस और कानून की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे।


