Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
खाद-बीज संकट को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन आज, कलेक्टर कार्यालय घेरने की तैयारी
Congress to stage major protest today over fertilizer and seed crisis; plans to lay siege to the Collector's office.

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद और बीज की कथित कमी को लेकर आज राजनीतिक माहौल गरमाने वाला है। कांग्रेस पार्टी किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।


