Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
पेट्रोल पंप पर अचानक धधक उठी पल्सर बाइक, कुछ सेकेंड में मची अफरा-तफरी; कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Pulsar bike suddenly bursts into flames at petrol pump; chaos ensues within seconds; quick thinking by staff averts major disaster.

रायगढ़ : धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा भरवाने के दौरान एक बजाज पल्सर RS-200 बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में वह आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


