Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ प्रशासनिक जगत को बड़ा झटका: वरिष्ठ पूर्व आईएएस बीकेएस रे का निधन, शोक की लहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है. राज्य के वरिष्ठ और सम्मानित पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया है. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था. उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. अनेक वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.


