Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
सीजीपीएससी भर्ती विवाद में जांच तेज: सेवानिवृत्त आईएएस के घर छापा, भर्ती प्रक्रिया पर उठे नए सवाल
Investigation Intensifies in CGPSC Recruitment Scandal: Retired IAS Officer's Residence Raided; New Questions Raised Over Recruitment Process

भिलाई: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी भर्ती विवाद में जांच एजेंसियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. बुधवार तड़के भिलाई के सेक्टर-10 स्थित सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के निवास पर छापेमार कार्रवाई की गई. सुबह करीब दो बजे अधिकारियों की टीम पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी.


