2024 बैच के पांच युवा आईएफएस अधिकारियों को मिली पहली मैदानी जिम्मेदारी, वन विभाग ने सरगुजा, कटघोरा, सुकमा, नारायणपुर और राजनांदगांव में एसडीओ फॉरेस्ट के पद पर की पदस्थापना

रायपुर : वन विभाग ने 2024 बैच के पांच भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारियों को उनकी पहली मैदानी पदस्थापना प्रदान की है। अब तक सभी अधिकारी वन मुख्यालय में पदस्थ थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें विभिन्न वन मंडलों में उप वन मंडलाधिकारी (एसडीओ फारेस्ट) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश में कुणाल मिश्रा को उप वन मंडलाधिकारी, सरगुजा, मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा, परख सारडा को उप वन मंडलाधिकारी, सुकमा, प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्या को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह इन सभी आइएफएस अधिकारियों की पहली मैदानी नियुक्ति है। यहां वे संबंधित क्षेत्रों में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, पौधारोपण, वन अपराधों की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित वन मंडलों में प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।



