Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
CG News: सुकमा जेल में बदली बंदियों की सोच, स्वरोजगार प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की मिली नई राह
CG News: Prisoners' mindset transformed in Sukma Jail; self-employment training paves a new path toward self-reliance.

सुकमा। जेल से रिहाई के बाद बंदियों को सम्मानजनक जीवन और रोजगार से जोड़ने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रशासन और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी के संयुक्त प्रयास से जिला जेल में बंदियों के लिए ‘फास्ट फूड मेकिंग’ और ‘मुर्गीपालन’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।


