Big breakingछत्तीसगढ़
महासमुंद में कथावाचक नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार: यौन उत्पीड़न के आरोप से मचा हड़कंप
Storyteller Narendra Shastri arrested in Mahasamund: Sexual harassment allegations spark an uproar.

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक चर्चित कथावाचक के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले ने सनसनी फैला दी है। बागबाहरा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कथावाचक नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच आगे बढ़ा रही है।


