Big breakingTreanding
सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतों का खेल! 21 मोबाइल नंबरों से दर्ज हुईं 233 शिकायतें, मऊगंज पुलिस पर गंभीर सवाल

Mauganj : सीएम हेल्पलाइन 181 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिस व्यवस्था को आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है, उसी में कथित फर्जी शिकायतों का खेल उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


