Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल
Chhattisgarh police attacked while attempting to apprehend a suspect; villagers surrounded them after rumors of "thieves" spread, leaving one officer critically injured.

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। हमले में एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।


