छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन! अपात्र महिलाओं से होगी पूरी वसूली

रायपुर। महतारी वंदन योजना  छत्तीसगढ़ में काफी समय से चल रहा है। इस योजना का लाभ कई महिलाएं उठा रही है । जिसमें  27 हजार महतारियों ने अपात्रता के बावजूद योजना का लाभ उठाया है। रायपुर में 2,883 और रायगढ़ में 1,017 अपात्र प्रकरण सामने आए हैं, जबकि नारायणपुर में यह संख्या 404 है। यह मामला तब सामने आया जब सरकार ने KYC प्रकिया शुरू की वहीं वर्तमान में 40 हजार महिलाओं ने केवायसी नहीं कराया है।

बता दें कि पहले सरकार ने बिना केवायसी के लाभ दिया, लेकिन अब यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अपात्र महिलाओं से वसूली की प्रक्रिया जारी है, जिसमें अब तक 9 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं, जबकि 8 करोड़ रुपये की वसूली अभी बाकी है।

 

Back to top button
ताज़ा खबरें