छत्तीसगढ़बसना

भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा का हुआ सम्मान, प्रकाश सिन्हा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

बसना। जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) एवं रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक सिन्हा से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा ने अशोक सिन्हा का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रकाश सिन्हा ने अशोक सिन्हा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी को निरंतर मजबूती मिल रही है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।

Back to top button
ताज़ा खबरें