Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

CG NEWS: तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोगों पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप

महासमुंद कोमाखान क्षेत्र के ग्राम झिटकी में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। रविवार देर रात घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला, पुरुष और बच्चों सहित सभी घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।

एक दिन पहले पंडरीपानी में भी तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। एक के बाद एक तेंदुए के हमलों से वन विभाग के सामने चुनौती बढ़ गई है।

Back to top button
ताज़ा खबरें