Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार: एसीबी मामले में सेवानिवृत्त बाबू को जेल और जुर्माना
Crackdown on corruption: Retired official jailed and fined in ACB case.

अंबिकापुर : स्थित विशेष न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में अहम निर्णय सुनाते हुए जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 03 व्ही के सिन्हा को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें तीन वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुरुवार को घोषित किया गया।


