Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस में नई तैनाती: 60 सब-इंस्पेक्टरों को मिली फील्ड ट्रेनिंग, थानों में सीखेंगे जमीनी पुलिसिंग

Raipur Police SI Posting: छत्तीस रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए सब इंस्पेक्टर (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब फील्ड ट्रैनिंग के लिए राजधानी के अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर ने आदेश किया है।

Raipur Police SI Posting

Raipur Police SI Posting

Raipur Police SI Posting

15 सितंबर तक चलेगी फील्ड ट्रेनिंग 

रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ट्रैनी सब इंस्पेक्टर को 1 जून 2026 से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिसिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। ट्रेनिंग टाइम के दौरान उन्हें बीट व्यवस्था, संतरी ड्यूटी, रात्रि गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, मुल्जिम पेशी, मालखाना प्रबंधन, कोर्ट कार्य, प्रचार शाखा, थाना रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य पुलिस कार्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कनिष्ठ उप निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ भी कार्य करने का मौका मिलेगा।

इन थानों में 3-3 SI की पोस्टिंग

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी से प्राप्त निर्देशों के आधार पर इन अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। सबसे अधिक तीन-तीन SI की पदस्थापना खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थानों में की गई है।

2-2 SI इन थानों में पोस्टेड

वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थानों में दो-दो प्रशिक्षु SI को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। नए अधिकारियों को अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वे पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और जनता से जुड़े मामलों को नजदीक से समझ सकेंगे।

Back to top button
ताज़ा खबरें