Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी और लिफ्ट सुरक्षा पर सख्त निगरानी के आदेश
Major decision by the Chhattisgarh government: Orders issued for strict monitoring of fire safety and lift safety in multi-story buildings.

CG News: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी शहरी निकायों को बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा और लिफ्ट संचालन से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका को कम करना और लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

