Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, आज से सात दिन तक तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
Significant weather shift in Chhattisgarh: a spell of intense rain expected over the next seven days, with alerts issued for heavy rainfall and lightning strikes in several districts.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। कई जिलों में आज से ही भारी बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।


