Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
CG News: सेवा सेतु बना डिजिटल सुशासन की नई पहचान, अब 441 से अधिक सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध
CG News: 'Seva Setu' emerges as the new hallmark of digital good governance; over 441 government services now available from the comfort of home.

छत्तीसगढ़ : प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित ‘सेवा सेतु’ पोर्टल अब डिजिटल सुशासन का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदेशवासियों को 441 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।


