Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
शिक्षाकर्मियों की पेंशन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार की अपील खारिज, नीति पर दोबारा विचार के निर्देश बरकरार
High Court's major ruling on pension for *Shiksha Karmis* (education workers): State government's appeal dismissed, directive to reconsider the policy upheld.

छत्तीसगढ़ : हजारों शिक्षक एल.बी. संवर्ग के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिलासपुर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पेंशन पात्रता से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में राज्य सरकार की रिट अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिंगल बेंच ने सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं दिया था, बल्कि एक जिम्मेदार और आदर्श नियोक्ता की भूमिका निभाने के लिए नीति पर पुनर्विचार का अवसर दिया था।



