Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छात्रा से दुष्कर्म मामले पर उबाल, कलेक्टोरेट घेराव कर दोषी शिक्षक के लिए फांसी की मांग
Outrage over student rape case; Collectorate besieged with demands for the guilty teacher to be hanged.

बिलासपुर : सेंट जेवियर स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले ने अब बड़ा सामाजिक और जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा देने की मांग उठाई। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।


