Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
सनसनीखेज खुलासा : 4 महीने तक गांव में घूमता रहा सीरियल किलर, 8 लोगों को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Sensational revelation: Serial killer roamed the village for 4 months, poisoning 8 people to death.

छत्तीसगढ़ : बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खरवे में पिछले चार महीनों के दौरान हुई रहस्यमयी मौतों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में गांव का ही निवासी रामसहाय जायसवाल कथित रूप से सीरियल किलर निकला, जिस पर अपने परिचित आठ लोगों की हत्या और एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का आरोप है।

