Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
8 करोड़ के धान का बड़ा खेल! 24 हजार क्विंटल फसल खराब, रिकॉर्ड से 12 हजार क्विंटल धान गायब होने पर उठे गंभीर सवाल
Massive paddy scam worth ₹8 crore! 24,000 quintals of produce spoiled; serious questions raised over the disappearance of 12,000 quintals of paddy from records.

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में धान खरीदी और संग्रहण व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2024-25 में खरीदे गए हजारों क्विंटल धान के खराब होने से शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भौतिक सत्यापन और ऑनलाइन रिकॉर्ड के आंकड़ों में भारी अंतर सामने आया है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।


