Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
एक ट्रांसफर बना सियासी संकट, हाईकोर्ट की दखल के बाद भाजपा के 6 पार्षदों के इस्तीफे से बढ़ी हलचल
A transfer sparks a political crisis; stir intensifies following the resignation of six BJP councilors after High Court intervention.

कोंडागांव : केशकाल नगर पंचायत में एक अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक दायरे से निकलकर राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। स्थानांतरण आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती मिलने, अदालत से अंतरिम राहत मिलने और उसके बाद भाजपा के छह पार्षदों के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घटना ने पूरे मामले को चर्चा का केंद्र बना दिया है। इस घटनाक्रम ने सरकार और सत्ताधारी दल दोनों के सामने असहज स्थिति पैदा कर दी है।


