Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

International Yoga Day 2026: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय ने किया योग, देश-दुनिया में दिखा स्वास्थ्य और एकता का संदेश

International Yoga Day 2026: CM Vishnu Deo Sai performs yoga in Ambikapur; message of health and unity resonates across the nation and the world.

 अंबिकापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ्य बुढ़ापे के लिए योग’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को बढ़ती उम्र में भी फिट और सक्रिय रहने के लिए योग अपनाने के प्रति जागरूक करना है।

दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर मनाया गया योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया के 2500 से ज्यादा स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा विभिन्न देशों में मौजूद भारत के 210 मिशन और दूतावासों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम हुए। योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया गया।

संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद मिली वैश्विक पहचान

योग को वैश्विक स्तर पर पहचान वर्ष 2015 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। इसके बाद से हर साल यह दिन दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है और करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं।

कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सामूहिक योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 21 जून का दिन पृथ्वी के कई हिस्सों में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और अब यही दिन दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव के रूप में भी पहचाना जाने लगा है।

योग ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांधा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों से योग की प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर से पश्चिम के सौराष्ट्र तक हर क्षेत्र योग की सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को जोड़ने वाली एक ऐसी शक्ति है, जो स्वास्थ्य, संतुलन और मानवता का संदेश देती है।

Back to top button
ताज़ा खबरें