Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
ईओडब्ल्यू-एसीबी की बड़ी दबिश, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू
Major raid by EOW-ACB on a liquor businessman's premises; intensive scrutiny of documents and financial records underway.

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह बलौदाबाजार में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के ठिकाने पर पहुंचकर दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू की। सुबह से अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रिकॉर्ड की पड़ताल और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।


