Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
हत्या के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज…हाई कोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
Murder accused denied relief by Supreme Court; bail plea dismissed... High Court's verdict upheld.

बिलासपुर। हत्या के एक गंभीर मामले में आरोपी विमल कुमार सप्रे को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई के बाद जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी मुहर लग गई, जिसमें आरोपी की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी गई थी।


