Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
धरसीवां में जनता की सुविधा के लिए खुला ‘सेवा सदन’, अब क्षेत्र में ही सुनी जाएंगी समस्याएं, विधायक अनुज शर्मा ने शुरू की नई पहल
'Seva Sadan' opened in Dharsiwa for public convenience; grievances will now be heard within the area itself—MLA Anuj Sharma launches a new initiative.

धरसीवां : विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से धरसीवां में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ किया गया। विधायक कार्यालय के रूप में विकसित इस सेवा केंद्र का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने किया। इस अवसर पर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



