Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का बदला पूरा सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के लिए लागू हुई नई चयन प्रक्रिया
Government recruitment system overhauled in Chhattisgarh; new selection process implemented for Class III and Class IV jobs.

छत्तीसगढ़ : सरकार ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 19 जून 2026 को जारी आदेश के तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए नई चयन नियमावली लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती केंद्रीकृत प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न होगी, जिससे चयन प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।


