Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका को ट्री मैन संपत झा ने भेंट किया ‘मियाजाकी’ आम

'Tree Man' Sampat Jha presented 'Miyazaki' mangoes to Governor Deka.

रायपुर, 16 जून 2026। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर झा ने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।
राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है, बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार में वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

मियाजाकी आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है। अपने चमकीले गहरे लाल रंग और खास बनावट के कारण इसे जापान में ‘टायो नो तामागो’ यानी ‘सूर्य का अंडा’ भी कहा जाता है। आम की यह किस्म सामान्य आमों की तुलना में काफी अलग होती है; इसमें शर्करा (शुगर) की मात्रा 15% या उससे अधिक होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड व बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद खास बनाते हैं।

यह दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। बस्तर के प्रगतिशील किसानों द्वारा इसकी सफल पैदावार यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और जलवायु इस कीमती विदेशी फल के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यदि भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाए, तो यह स्थानीय कृषि अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल सकता है।

Back to top button
ताज़ा खबरें