Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
चांदी का बताकर दिया गया मंगलसूत्र निकला गिलेट? मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर उठे गंभीर सवाल

एमसीबी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वितरित किए गए मंगलसूत्र को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल कई नवविवाहिताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें चांदी का बताकर जो मंगलसूत्र दिया गया था, वह कुछ ही महीनों में काला पड़ गया। इसके बाद योजना के तहत वितरित सामग्री की गुणवत्ता और खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।


