Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
कोर्ट में पलट गई पूरी कहानी…नाबालिग की गवाही से टूटा मानव तस्करी केस, GRP की जांच पर उठे सवाल

बिलासपुर : मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब अदालत में पीड़िता और प्रमुख गवाहों ने पुलिस की पूरी कहानी को खारिज कर दिया। जिस मामले में GRP ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, उसी केस में अब एनआईए स्पेशल कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है।


