Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
10 लाख की लूट का खुलासा: MBA और इंजीनियरिंग पढ़े युवकों ने बनाई थी वारदात की साजिश, 7 लाख रुपए बरामद
₹10 lakh robbery solved: MBA and engineering graduates hatched the plot; ₹7 lakh recovered.

रायपुर : राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित डंगनिया में एचपी गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से हुई 10 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख रुपए बरामद किए हैं। वहीं वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

