Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी सरकारी राशन की हेराफेरी! PDS सिस्टम में बदलाव करने जा रही साय सरकार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की आपूर्ति में हेरफेर रोकने के लिए साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार अब पीडीएस चावल की बोरियों पर बारकोड लगाने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत सरकार मिलर से निकलने वाले चावल की बोरियों में बारकोड लगाएगी। इससे चावल की सप्लाई को ट्रैक किया जा सकेगा और बीच रास्ते में चावल बदलने या हेरफेर की आशंका पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि नया सिस्टम इस साल दिसंबर से लागू हो जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई जगहों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल में हेरफेर की खबरें सामने आ रही थी। इसे रोकने के लिए पीडीएस चावल की बोरी पर बारकोड लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मिलर के सप्लाई के वक्त ही यह कोड बोरियों पर चिपकाया जाएगा। इससे पीडीएस चावल में होने वाले कथित ‘रोलिंग खेल’ पर रोक लगेगी और चावल की सप्लाई को ट्रैक किया जा सकेगा।

Back to top button
ताज़ा खबरें