Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
गरियाबंद : एसपी कार्यालय से तबादला आदेश जारी, 20 पुलिसकर्मियों की नई पोस्टिंग
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 20 पुलिस कर्मियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न थाना और पुलिस इकाइयों में पदस्थ कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश दिनांक 31 अगस्त 2026 के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित पुलिस कर्मियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना स्थल पर अपनी सेवाएं देनी होंगी।
जारी आदेश में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार अस्थायी रूप से पदस्थापना में बदलाव किया गया है।




