Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन सूची पर सियासी घमासान, रायपुर में नामों पर विवाद, बिलासपुर की सूची अब भी अटकी
Political tussle over 'Alderman' list in Chhattisgarh; dispute in Raipur over names; Bilaspur list still stalled.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। करीब दो वर्ष पहले नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव संपन्न होने के बावजूद एल्डरमैन की नियुक्तियां लंबित थीं। अब सूची जारी होते ही कई नामों को लेकर पार्टी के भीतर और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।


