Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में फर्जी बैगा जाति प्रमाण पत्र का बड़ा खेल…असली आदिवासियों का हक छीन रहे नकली उम्मीदवार, एमबीबीएस सीट से सरकारी नौकरी तक पर सवाल
Major scam involving fake Baiga caste certificates in Chhattisgarh...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के नाम पर कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी नौकरियां और आरक्षण का लाभ लेने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि संगठित तरीके से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई लोग अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अवसरों पर कब्जा कर रहे हैं। इससे वास्तविक बैगा समुदाय के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में मिलने वाला अधिकार प्रभावित हो रहा है।


