Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
रहस्यमयी घटना से सनसनी: बुजुर्ग दंपति के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे पर मिले, जांच में जुटी पुलिस
Sensation caused by mysterious incident: Elderly couple found hanging in separate rooms of their home; police investigating.

धमतरी : कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेतरा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


