Big breakingछत्तीसगढ़
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग
Congress MLA Yogendra Singh Baba has a narrow escape in a road accident; Scorpio catches fire following the collision.

मध्य प्रदेश : सिवनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद उनकी स्कॉर्पियो में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि विधायक समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


