Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की 69 मंडियों में अब तक नहीं हुई राजनीतिक नियुक्तियां, ढाई साल बाद भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद खाली

छत्तीसगढ़ : सत्ता परिवर्तन के बाद से कृषि उपज मंडियों में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। सरकार बनने के करीब ढाई वर्ष बाद भी प्रदेश की 69 कृषि उपज मंडियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। ऐसे में मंडियों का संचालन फिलहाल भारसाधक अधिकारियों के भरोसे किया जा रहा है।


