Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
जांजगीर जिला जेल में 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Alarm in Janjgir District Jail after 4 inmates test HIV positive; questions raised regarding health and security arrangements.

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जिला जेल में बंद चार कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया है। मामले के सामने आने के बाद अब संक्रमण की स्थिति, स्वास्थ्य निगरानी और बंदियों के उपचार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


