Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए कब मिलेगी बारिश से राहत
Scorching heat continues in Chhattisgarh; mercury crosses 42°C—find out when rain will bring relief.

छत्तीसगढ़ : कई हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के बावजूद भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और आसपास के इलाकों में तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।


