Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
बारनवापारा अभयारण्य में नियमों के उल्लंघन की खबरों पर वन विभाग का स्पष्टीकरण, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता
Forest Department clarifies reports of rule violations at Barnawapara Sanctuary; no irregularities found during investigation.

बलौदाबाजार : बारनवापारा अभयारण्य में नियमों के उल्लंघन को लेकर उठे सवालों पर वन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है। विभाग के अनुसार अभयारण्य में लागू सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और सफारी मार्गों का सामान्य आवागमन के लिए उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।


