Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

Mumbai Coastal Road Accident: तड़के तेज रफ्तार BMW कार का भीषण एक्सीडेंट 3 की मौत एक गंभीर

Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। लोटस जेट्टी के पास हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, लग्जरी कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कार सवार चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार चारों लोगों को तत्काल नायर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। बीएमसी के मुताबिक, मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। वहीं, करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है।

कोस्टल रोड की सुरंग में कार रेसिंग का मामला भी आया था सामन

गौरतलब है कि इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने कोस्टल रोड की सुरंग के अंदर तेज रफ्तार कारों की रेसिंग का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की थी। वीडियो में मरीन ड्राइव से दक्षिण दिशा में जाने वाली सुरंग के भीतर लग्जरी कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। डिजिटलकैलेंडर चुनें

वाशी में भी तेज रफ्तार SUV ने मचाया था कहर

वहीं, इसी सप्ताह नवी मुंबई के वाशी में पीकेसी अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार ऑफ-रोड SUV की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया था।

Back to top button
ताज़ा खबरें