Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

HIGH COURT NEW CJ : छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक फेरबदल, जानें किसे मिली HC की कमान

रायपुर। देश के 8 हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

सबसे बड़ा बदलाव छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुआ है। यहां के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है

इसके अलावा जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना, जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता, जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश, जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे और जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की कमान दी गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए भी नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की गई है।

Back to top button
ताज़ा खबरें